‘ईरान के पास नहीं रहने देंगे’, ट्रंप ने तेहरान के यूरेनियम पर कब्जे की दी धमकी

0

[ad_1]

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को अमेरिका हासिल करके रहेगा। रविवार को वॉइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम इसे ईरान के पास नहीं रहने देंगे। इस दौरान उन्होंने कब्जे में लेने के बाद यूरेनियम को नष्ट करने का संकेत दिया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में तेहरान का यूरेनियम भंडार एक प्रमुख मुद्दा है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका को अपना यूरेनियम नहीं सौपेंगा।

माना जाता है कि ईरान के पास लगभग 400 किलोग्राम से ज्यादा यूरेनियम है, जो 60 प्रतिशत तक संवर्धित है। ट्रंप का कहना है कि लगभग एक साल पहले जून 2025 में अमेरिका और इजरायल के ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हवाई हमलों के दौरान जमीन में दब गया था। इस यूरेनियम को हासिल करने ट्रंप के ईरान युद्ध का मुख्य उद्देश्य है। इसका मकसद तेहरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना है।

मोजतबा खामेनेई ने यूरेनियम पर दिया आदेश

ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरान की अपना यूरेनियम सौंपने की कोई योजना नहीं है। रॉयटर्स ने दो ईरानी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने आदेश दिया है कि देश के हथियार-ग्रेड के करीब वाले यूरेनियम को विदेश नहीं भेजा जाना चाहिए।

अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर असर

ईरानी सुप्रीम लीडर का यह आदेश युद्ध समाप्त करने से जुड़ी बातचीत को और भी जटिल बना सकता है। इजरायली अधिकारियों ने रॉयटर्स से कहा है कि ट्रंप ने इजरायल को आश्वासन दिया है कि ईरान के मौजूदा अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को देश से बाहर भेज दिया जाएगा। किसी भी शांति समझौते में इसे एक जरूरी शर्त बताया है।

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भी कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक उसके संवर्धित यूरेनियम को हटा नहीं दिया जाता। इसके अलावा उन्हें तेहरान का प्रॉक्सी गुटों को समर्थन और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करना भी युद्ध खत्म करने की शर्त बताया है।

[ad_2]