नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से बातचीत कर उनके इलाज और स्वास्थ्य स्थिति के बारे में चिकित्सकों से भी जानकारी ली।
सोनम वांगचुक को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता के बीच दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अस्पताल बदलने की प्रक्रिया पूरी की गई।
वांगचुक की पत्नी की ओर से भी उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इसके बाद अदालत ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार की अनुमति दी।
केंद्रीय मंत्रियों की वांगचुक से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उनके स्वास्थ्य और उनके आंदोलन को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। मुलाकात के दौरान उनके स्वास्थ्य की स्थिति और उपचार को लेकर जानकारी ली गई।








