स्पोर्ट्स डेस्क :आयरलैंड ने शुक्रवार को बेलफास्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को पहले टी20 मैच में 34 रनों से हराकर सबको चौंका दिया है। आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रीज और होलॉर्ड ने 3-3 विकेट लिए। आयरलैंड की टीम पहली बार भारत को किसी फॉर्मेट में हरा पाई है।
भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
आयरलैंड ने पहले टी20 मैच में शुक्रवार को 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंद में सर्वाधिक 50 रन बनाए। गैरथ ने 49 रन की पारी खेली। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे रहे। हर्षित राणा ने तीन, अर्शदीप-अक्षर को 2-2 विकेट मिले। इसके जवाब में भारत ने दूसरे ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवाया। वह 4 गेंद में 5 रन ही बना सके। ईशान किशन 5 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर 7 गेंद में तीन रन ही बना पाए। अभिषेक शर्मा 20 गेंद में 50 रन की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा 21 गेंद में 19 रन ही बना सके। भारत ने 11वें ओवर में पांच विकेट गंवा दिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर 12 गेंद में 9 रन ही बना पाए। शिवम दुबे 25 और अक्षर 15 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा ने 8 रन और अर्शदीप दो रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की ओर से मैट हॉलार्ड और मैथ्यू हंपहरेज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।
आयरलैंड ने बनाए 182 रन
पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही रॉस अडायर का विकेट गंवा दिया है। उन्होंने सात गेंद में 12 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने उसके बाद हैरी टेक्टर को आउट किया, जोकि खाता नहीं खोल सके। हर्षित ने सलामी बल्लेबाज टिम टेक्टर को पवेलियन भेजा, जिन्होंने 12 गेंद में 17 रन बनाए। शिवम दुबे ने बेंजामिन कैलिट्ज को आउट किया। उन्होंने 15 रन बनाए। कप्तान लोर्कन टकर 36 गेंद में 50 रन पवेलियन लौटे। हर्षित को तीसरी सफलता मिली। गैरेथ डेलानी ने 49 रन की दमदार पारी खेली। भारत की ओर से हर्षित राणासबसे सफल गेंदबाज़ रहे। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा महंगे साबित हुए। उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए। भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। कप्तान ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला है।


