स्पोर्ट्स डेस्क:2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबलों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जापान के आइची-नागोया में होने वाले इन खेलों में भारत और पाकिस्तान की टीमें भी हिस्सा लेंगी। दोनों टीमों को अलग-अलग ड्रॉ में रखा गया है, ऐसे में शुरुआती दौर में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होगा।
भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें मौजूदा चैंपियन हैं और उन्हें सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिलेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तभी संभव होगा, जब दोनों टीमें अपने-अपने ड्रॉ में आगे बढ़कर नॉकआउट चरण में आमने-सामने पहुंचें।
एशियन गेम्स 2026 में पुरुष और महिला क्रिकेट के टी-20 मुकाबले सितंबर-अक्टूबर में खेले जाएंगे। भारत की नजर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने पर होगी। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भारत-पाकिस्तान मुकाबले की संभावना टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण तक दोनों टीमों के पहुंचने पर निर्भर करेगी।









