धूम 4 में नहीं होंगे रणबीर कपूर, अभिनेता ने अफवाहों पर लगाया विराम

0
1

डेस्क : अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म धूम 4 में काम करने को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता ने स्पष्ट किया है कि वह इस समय धूम 4 का हिस्सा नहीं हैं।

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अपनी आगामी फिल्म रामायण के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर से उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान जब धूम 4 का जिक्र हुआ तो अभिनेता ने इससे इनकार कर दिया। रणबीर ने बताया कि फिलहाल उनका ध्यान रामायण और संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर पर है।

रणबीर कपूर के धूम 4 में नजर आने की खबरें लंबे समय से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई थीं। अभिनेता के इस बयान के बाद इन अटकलों पर अब विराम लग गया है। रणबीर ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर भी अपनी उत्सुकता जाहिर की।

वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर के साथ अभिनेता यश, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे।