जयपुर : नांगल पुलिया स्थित वर्धमान स्वप्नलोक रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी में यू मी एंड सियाराम (म्यूजिकल सुंदरकांड ग्रुप, जयपुर) के संस्थापक बाबा गौड़ एवं रीना शर्मा के सान्निध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में बड़ पीपली बालाजी धाम के महंत श्री प्रमेंद्र नाथ जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर सभी को प्रसाद एवं मंदिर की पावन भभूत वितरित की गई। कार्यक्रम के सहयोगी लोकेश जैन सहित सोसाइटी अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सुशांत शर्मा, सचिव अमित कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक धनुका, सदस्य मक्खन लाल जांगिड़, सुशील सिंह, मोहित चौधरी एवं मैनेजर आर. बी. शर्मा ने महंत श्री का दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।
कार्यक्रम के समापन पर रीना शर्मा एवं बाबा गौड़ ने कहा कि श्री बालाजी महाराज की कृपा से भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।








